केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज

 

छतरपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर देर रात आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर आंदोलन खत्म कर दिया। उनका सारा सामान उठाकर ले गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों सहित आदिवासियों पर लाठी-डंडे बरसाए, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य आंदोलनकारी आप पार्टी के अमित भटनागर को पुलिस मारपीट कर उठा ले गई। उनके मोबाइल तक छुड़ा लिए गए और बाकी बचे लोगों को खदेड़कर भगा दिया गया। बता दें कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए हुई ग्राम सभाओं का रिकॉर्ड मांगने को लेकर आंदोलनकारी पिछले 5-6 दिनों से धरने पर बैठे हुए थे। दरअसल केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित केन बेतवा लिंक परियोजना में छतरपुर जिले के करीब 15 गांव प्रभावित हो रहे हैं। उन्हीं प्रभावित गांव के लोग पिछले 6 दिनों से छतरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि न ही हमें परियोजना में अब तक क्या हुआ उसकी जानकारी दी गई है और न ही ग्राम सभा की अधिकारियों द्वारा सही रिपोर्ट तैयार की गई और सब फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई है।


By - SAGAR TV NEWS
19-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.