शादी से ज्यादा पढ़ाई जरूरी दुल्हन बोली-विदाई से पहले कॉलेज परीक्षा देने पहुंची || STVN INDIA ||

 

 

शादी से ज्यादा पढ़ाई जरूरी दुल्हन बोली-विदाई से पहले कॉलेज परीक्षा देने पहुंची


शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची
दुल्हन देखकर लोग चौके !


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक छात्रा शादी के जोड़े में परीक्षा देने के लिए पहुंची तो उसे देख कर सभी लोग चौंक गए। 15 मई को छात्रा की शादी थी, जबकि 16 मई को उसकी बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा थी। लिहाजा छात्रा ने अपनी ससुराल विदा होने से पहले परीक्षा और फिर विदाई की रस्म पूरी की गई। छात्रा का कहना है कि जीवन में शादी जितनी महत्वपूर्ण हैं, उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण पढ़ाई है।


जानकारी के मुताबिक, झांसी के डोंगरी गांव निवासी कृष्णा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उसकी शादी बबीना के यशपाल से तय हुई थी। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले कृष्णा की शादी 4 मई को तय थी, लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के परिवार वालों ने 15 मई की तारीख तय की। इसी दौरान कृष्णा के कॉलेज से जानकारी हुई कि 16 मई को उसकी परीक्षा है।


15 मई को बबीना से कृष्णा की बारात झांसी पहुंची। धूमधाम से शादी हुई। 16 मई को कृष्णा की विदाई थी, लेकिन कृष्णा ने विदाई का कार्यक्रम रोकते हुए पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर अपनी परीक्षा दी। इस दौरान वह दुल्हान के लिबाज में ही परीक्षा देने के लिए पहुंची। उसके बाद वह अपनी ससुराल के लिए विदा हुई। छात्रा के शिक्षकों ने भी उसके इस कदम की प्रशंसा की।


By - sarju patel ,sagar tv news - stvn india
20-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.