चलती कार में खिड़की से बाहर सिर निकाले लड़की के साथ क्या हुआ देखिये || STVN INDIA ||

 

 

चलती कार में खिड़की से बाहर सिर निकाले लड़की के साथ क्या हुआ देखिये


चलती कार में लड़की का
स्टंट पड़ गया महंगा !


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फिर से चलती कार में स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार एक बीएसपी ऑफिसर चला रहा है और उसकी बेटी कार की खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करती नजर आ रही है। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने चालक के खिलाफ 2800 रुपए का चालान काटा है और दोबारा ऐसा न करने के लिए माफी भी मंगवाई है।


ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने कहा, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस वीडियो में रात के समय एक कार वाइ शेप ब्रिज से साइंस कॉलेज की तरफ जा रही थी।


उसकी खिड़की से एक लड़की निकलकर स्टंट करती दिख रही है।कार की पिछली सीट पर बैठा एक लड़का उस लड़की का वीडियो बना रहा है। इसी दौरान बाइक से पीछे चल रहे दो युवकों ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को हुई उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।


बीएसपी अधिकारी ने माफी मांगते हुए कहा कि स्टंट करके जो गलती उसने की है वैसी गलती आप न करें और अपने बच्चों को भी न करने दें। ये बहुत खतरनाक स्टंट है, इसमें जान का जोखिम भी हो सकता है।

 


By - sarju patel ,sagar tv news - stvn india
21-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.