सागर-क्या बीजेपी विधायकों ने सीएम शिवराज को दी इस्तीफे की चेतावनी? जानें- क्या है सच्चाई

 

शिवराज सरकार की कैबिनेट से जो तीन मंत्री सागर जिले से आते हैं उनमें सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है, एक तरफ मध्यप्रदेश में चुनाव का काउंट डाउन चल रहा है तो दूसरी तरफ मंत्रियो के बीच चल रहे खींचतान की खबरे खुलकर सामने आ रही है,

 

भाजपा के कद्दावर नेता और मंत्री गोपाल भार्गव ने गोविंद सिंह राजपूत विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ सीएम से मुलाकात की,और मंत्री भूपेंद्र सिंह की शिकायत की है एक राष्ट्रीय अखबार में छपी खबर के मुताबिक इन कद्दावर नेताओं ने शिकायत करते हुए कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह ऐसे लोगों को प्रश्रय दे रहे हैं जो उनके विरोधी हैं

 

इसके अलावा सागर में बिना उनसे पूछे कोई काम नहीं हो रहा छवि भी जानबूझकर खराब की जा रही है सागर के हालात ठीक नहीं है बातचीत के दौरान स्थिति यहां तक पहुंच गई कि भूपेंद्र सिंह से नाराज गुट ने मुख्यमंत्री को कह दिया कि यदि ऐसे ही हालात रहते हैं तो वे सामूहिक इस्तीफा दे देंगे, करीब पौने घंटे तक मुख्यमंत्री ने तमाम मसलों पर मंत्री गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत की बात सुनी, सीएम ने भरोसा दिया कि वे जल्द ही इस मसले पर बात करेंगे,

 

नाराज गुट सीएम से मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से भी मिला इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के पास गया दबाव में काम कर रहे संगठनों कार्यकर्ताओं की जानकारी दी .

 

वही मंत्री विधायकों के लामबंद होने की खबर के बाद मंत्री गोपाल भार्गव का बयान सामने आया है, उन्होंने इसे भ्रामक बताते हुए कहा की में भारतीय जनता पार्टी का संस्थापक सदस्य हूं,मैंने 43 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी सेवा कर रहा हूँ, बीजेपी के सभी पदाधिकारी विधायक मंत्री सब एक हैं,आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को विजय दिलाएंगे


By - SAGAR TV NEWS
24-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.