MP के मंत्रियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, मंत्री पुत्र के पोस्ट ने खलबली मचाई ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के मंत्रियों के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक नही चल रहा है । बताया जा रहा है इनमें वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही है। जिसको लेकर बीजेपी में सियासत गरमा हुई है। हाल ही में मंत्री पुत्र का एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है जो मंत्रियो के बीच चल रहे इसी भीतरी घमासान को उजागर कर रहा है। दरअसल परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह की एक फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। जो एक तरह से मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर के खिलाफ निशाने के तौर पर देखी जा रही है।

 

 

 

 

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है "अच्छा है हम खुरई में नहीं है नहीं तो बात करने पे जेल चले जाते, क्यों भाई साधु जी" हालांकि आकाश ने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया था लेकिन इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं,

 

 

 

 

 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के करीबी कहे जाने वाले और जिला महामंत्री देवेंद्र फुसकेले ने भी एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है "श्री बागेश्वर धाम की कृपा से खुरई क्षेत्र में चल रही तालिबानी विचारधारा से शीघ्र मुक्ति, आप सभी का कल्याण हो साधु जी सीताराम,"

 

 

 

 


बता दें कि कहा जा रहा है कि 2 दिन पहले मंत्री गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के 2 विधायकों के साथ मंत्री भूपेंद्र सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी लेकिन इसके बाद यह कहा जा रहा था कि संगठन के हस्तक्षेप के बाद यह विवाद थम गया है वही मंत्री गोपाल भार्गव ने भी मीडिया में चल रही खबरों का खंडन किया था


By - SAGAR TV NEWS
26-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.