बारहवीं कक्षा की छात्रा फेल होने पर स्कूटी से पहुँची राज महल फिर...

बारहवीं कक्षा की छात्रा फेल होने पर स्कूटी से पहुँची राज महल फिर...

12वीं की छात्रा फेल होने
पर की कूदकर खुदकुशी

निवाड़ी जिले की धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा ने राज महल से कूदकर जान दे दी। आशंका लगाई जा रही है कि बारहवीं कक्षा के परिणाम से दुखी होकर छात्रा ने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती ने राजमहल की तीसरी मंजिल पर बनी खिड़की से कूदी और लगभग 40 फीट की ऊंचाई से कूदने पर उसने मौके पर ही दम तोड दिया। लोगों ने जब यह घटना देखी तो तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी अंकित जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जांच करने के बाद पुलिस ने डेड बाडी को अपने कब्जे में लिया है और युवती के परिजनों को सूचना दी। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि युवती का नाम रानी अहिरवार है और यह टीकमगढ़ जिले के चंदेरा थाना क्षेत्र के किसी गांव की है। वह कक्षा 12 वी की छात्रा है और परीक्षा परिणाम आने पर उसका रिजल्ट बिगड़ गया था। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हुई है। उसके परिजनों से पूछताछ जाएगी।


By - sagar tv news
26-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.