Sara Ali Khan और Rakhi Sawant के बीच ​बाथरूम में हुई ताबड़तोड़ लड़ाई


Sara Ali Khan और Rakhi Sawant के बीच ​बाथरूम में हुई ताबड़तोड़ लड़ाई

सारा अली खान और राखी सावंत के बीच ​बाथरूम में हुई ताबड़तोड़ लड़ाई, इतनी छोटी सी बात को लेकर भिड़ गए आपस में

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। एक आर फिर वो अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

उनके फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बीच राखी सावंत और सारा अली खान के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों बाथरूम में लड़ते हुए नजर आ रहीं हैं। ये वीडियो खुद सारा अली खान ने शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा अली खान और राखी सावंत दोनों ही लाल कलर का ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान जैसे ही बाथरूम से निकलती हैं

वह राखी सावंत से टकरा जाती हैं और फिर क्या था दोनों एक्ट्रेसेज एक- दूसरे को एक जैसे कपड़ों में देख चौंक जाती हैं और यहीं से दोनों के बीच कैट फाइट शुरू हो जाती है।

राखी और सारा दोनों दावा करने लग जाते हैं कि कौन ज्यादा अच्छा दिख रहा है। इसी में दोनों के बीच घमासान युद्ध छिड़ जाता है जिसमें सारा राखी से ये तक कह देती हैं कि उन्हें पाप लगेगा। ये कहते ही दोनों के बीच जमकर डांस कम्पटीशन होने लगता है। ये दोनों ही सारा और विक्की की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ के गाने बेबी तुझे पाप लगेगा पर डांस करते नजर आती हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए केदारनाथ फेम एक्ट्रेस लिखती हैं, रेड हॉट चिली,जब सौम्या राखी जी से मिली. इस वीडियो पर दोनों ही एक्ट्रेसेज के फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। एक फैन लिखते हैं. ये कितना क्यूट है’।

तो वहीं दूसरे लिखते हैं, ये बहुत ही मजेदार है’। बता दें, आईफा अवॉर्ड्स के दौरान ये दोनों एक्ट्रेसेज एक ही रंग के ड्रेस में नजर आई थीं। इसके चलते कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक रंग के ड्रेस के चलते सारा अली खान ने राखी सावंत को इग्नोर कर दिया था, लेकिन अब एक्ट्रेस का वीडियो देखते हुए ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता है कि दोनों के बीच किसी मनमुटाव की गुंजाइश है।

 


By - sagar tv news
29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.