अक्षय कुमार के लिए ऐसी दीवानगी की 600 km ट्राई साइकिल से अर्जी लगाने बागेश्वर धाम पहुंचा शख्स

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के लिए ऐसी दीवानगी की 600 km ट्राई साइकिल से अर्जी लगाने बागेश्वर धाम पहुंचा शख्स


अक्षय कुमार से मिलने की अर्जी
लगाने बागेश्वर धाम पहुंचा

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ डांस करने का सपना संजाएं एक दिव्यांग युवक छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए पहुंचा। इस युवक में इतनी ललक है कि वह साइकल से लंबी यात्रा करते हुए यहां आया। बिहार का रहने वाला यह युवक कुंदन कुमार है जो एक नेशनल डांसर है, वह 12 मार्च को बिहार से साइकिल चलाते हुए निकला था और काफी संघर्स करते हुए वह बागेश्वर धाम पहुंचा। जहां पर उसने बागेश्वर धाम के बालाजी सरकार के समक्ष अर्जी लगाते हुए मन्नत मांगी कि हे बालाजी महाराज एक बार अक्षय कुमार के साथ डांस करने का मौका दीजिए। उसने एक तख्ती भी बनाई हैं जिसमें वह अपनी अर्जी को लिखकर साथ चलता है उसका कहना है कि उसे पूरा विश्वास है कि बालाजी सरकार उसकी अर्जी सुनेंगे और एक दिन ऐसा आएगा, जब वह अक्षय कुमार के साथ डांस करेगा। उसे बालाजी सरकार ही अक्षय कुमार तक पहुंचाएंगे या अक्षय कुमार बागेश्वर धाम आएंगे। उसने बताया कि हम बिहार से मुंबई जा रहे थे मगर अचानक मन में ख्याल आया कि क्यों ना बागेश्वर धाम के बालाजी सरकार के समक्ष अर्जी लगाई जाए और बागेश्वर धाम आ गया। खास बात यह है कि यह युवक पैरों से नहीं चल पाता, लेकिन अपने डांस से लोगों को अपनी तरफ आकर्सित कर लेता है।


By - sagar tv news
30-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.