वैभवी उपाध्याय को याद कर फिर छलक पड़े मंगेतर के आंसू, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

वैभवी उपाध्याय को याद कर फिर छलक पड़े मंगेतर के आंसू, शेयर किया इमोशनल पोस्ट


टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyaya) की एक्सीडेंट के कारण निधन ने पूरी टेलिविजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया. उनकी मौत के कुछ दिनों बाद अब वैभवी के मंगेतर जय गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिवंगत एक्ट्रेस के साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की और पोस्ट में उन्होंने कैप्शन लिखा, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते. आपकी वो खास यादें हमेशा आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगी, अगर मैं आपको थोड़ी देर के लिए वापस पा सकता, तो फिर हम फिर से बैठ कर बात कर सकते थे जैसे हम किया करते थे.

आप हमेशा बहुत ज्यादा मायने रखते थे और हमेशा करेंगे भी. यह फैक्ट कि अब आप यहां नहीं हैं, मुझे हमेशा दर्द देगा, लेकिन आप हमेशा मेरे दिल में हैं. उन्होंने इन शब्दों के साथ हस्ताक्षर किए, जब तक हम फिर से नहीं मिलते … RIP माय लव.

इससे पहले जय गांधी ने अपनी दिवंगत मंगेतर के साथ यह थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, मैं आपको हर दिन के हर मिनट याद करता हूं. आप वास्तव में कभी नहीं जाएंगे, मैं आपको हमेशा के लिए अपने दिल में सुरक्षित रखूंगा. बहुत जल्दी चला गया.RIP मेरी गुंडी, मैं तुमसे प्यार करता हूं.

 

आपको बता दें कि, वैभवी उपाध्याय और जय गांधी ने कथित तौर पर इस साल वेलेंटाइन डे पर सगाई की थी और कथित तौर पर वह साल के अंत तक शादी करने के लिए तैयार थे.

जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि, वैभवी उपाध्याय का पिछले हफ्ते एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था. वह कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं और उन्होंने साराभाई vs साराभाई (Sarabhai Vs Sarabhai) में भी काम किया है. वैभवी उपाध्याय ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ 2020 में फिल्म छपाक (Chapaak) में भी काम किया था.

 


By - sagar tv news
30-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.