बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मोर संग किया डांस, वायरल हो रहा वीडियो, देखें

 

 

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों गुजरात के सूरत में कथा के साथ-साथ दिव्य दरबार भी लगा रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह मोर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोर पंख खोल कर नाच रहा है और पास में खड़े होकर धीरेंद्र शास्त्री भी नाचते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि बाबा के पास पीएम मोदी से आगे निकलने की कला है। एक यूजर ने लिखा कि मोर तो राष्ट्रीय पक्षी है, कैसे ये उसके साथ अपना वीडियो बना सकते हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाबा ऐसा करके कहीं ना कहीं मोर को परेशान कर रहे हैं, इसलिए वो नाचने की जगह ध्यान से इन्हें ही देख रहा है। वही, एक यूजर ने लिखा कि उनकी नकारात्मक ऊर्जा से ही मोर उनके सामने नाच रहा है, वरना पास में जाते ही वहां से भाग जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मोर से ज्यादा तो हमारे गुरुजी पंख फैला रहे हैं। गजब दृश्य है। गौरतलब है कि कथा के दौरान पंडित शास्त्री ने कहा था कि हम पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे। उनके ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं।


By - SAGAR TV NEWS
31-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.