तेजस्वी प्रकाश की फीस का खुलासा, एक एपिसोड की मोटी रकम लेती हैं नागिन

तेजस्वी प्रकाश की फीस का खुलासा, एक एपिसोड की मोटी रकम लेती हैं नागिन

तेजस्वी प्रकाश ने टीवी पर कई शोज में काम किया था. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान स्वारागिनी सीरियल से मिली थी. इसके बाद एक्ट्रेस टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 15 में शामिल हुई थी. तेजस्वी इस शो की विनर बनी थीं.

यहीं पर एकता कपूर ने उन्हें अपनी शो नागिन 6 के लिए चुन लिया था. टीवी और हिंदी फिल्मों के अलावा तेजस्वी मराठी सिनेमा में भी काम कर रही हैं. सोशल मीडिया पर तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ रोमांटिक फोटोज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.

तेजस्वी प्रकाश टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं. सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी के लाखों फैंस हैं. स्वरागिनी से फेमस हुईं तेसस्वी अब नागिन सीजन6 की लीड हीरोइन हैं.

एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस के स्टाइल में भी काफी बदलाव आया है. इंस्टाग्राम पर तेजस्वी के ग्लैमरस लुक्स काफी पॉपुलर हैं. करियर के पीक पर तेजस्वी की कमाई भी बढ़ गई है. एक्ट्रेस की एक एपिसोड की फीस सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.

 

तेजस्वी प्रकाश ने अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग स्किल से खुद को स्थापित किया है. अब वो टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. फैशन और स्टाइल में भी वो किसी से कम नहीं हैं. ऐसे में तेजस्वी ने अपनी फीस भी हाई कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागिन 6 के एपिसोड के लिए तेजस्वीर मोटी रकम लेती हैं.

एकता कपूर के शो नागिन 6 की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी की एंट्री से ये सीजन हिट रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, नागिन इस शो के एक एपिसोड के लिए तेजस्वी 2 लाख रुपये फीस चार्ज करती हैं. ऐसे में सलाना एक्ट्रेस करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं. तेजस्वी की फीस देख ये भी साबित होता है कि वो इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद एक्ट्रेसेस में से एक हैं. कड़ी मेहनत के दम पर तेजस्वी ने ये मुकाम हासिल किया है.

 

 


By - sagar tv news
31-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.