स्कूटी पर जा रहे थे लड़के, तभी अचानक गिरी पेड़ की टहनी फिर...

 

 

स्कूटी पर पेड़ की टहनी गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई है। बताया जा रहा है कि यह तीन युवक हेरिटेज हाई कोर्ट के रोड पर जा रहे थे तभी काल्टेक्स पेट्रोल पंप के पास में एक पेड़ की भारी टहनी इनके ऊपर आकर गिर गई। जिससे कि इनकी गाड़ी का संतुलन बिगड गया और यह तीनों टहनी के नीचे दब गए।

 

आसपास के लोगों ने दौड़कर तीनों को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि आसपास की चल रही गाड़ियां इस हादसे से बच गई अन्यथा अन्य लोग भी हादसे का षिकार हो जाते। गौरतलब है कि जोधपुर में हो रही बारिश से आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई थी कि बेवजह घर से बाहर नहीं निकले। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण जोधपुर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया था।


By - SAGAR TV NEWS
01-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.