कर्नाटक के बाद कांग्रेस की MP से बड़ी उम्मीदे राहुल बोले 150 सीटों से जीतेगे

 

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 150 सीटों पर जिताएंगी।

 

उन्होंने यह टिप्पणी नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की बैठक के बाद की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने कर्नाटक में 135 सीटें जीती हैं और हमारा आकलन है कि हम मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतने जा रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश में भी हम कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को दोहराएंगे और 150 सीटें जीतेंगे। वही, मध्य प्रदेश के प्रभारी जे.पी. अग्रवाल ने कहा कि सभी नेताओं ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

 

मप्र में भाजपा को हराने के लिए चुनावी तैयारियां षुरू कर दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पार्टी कर्नाटक की तरह कई योजनाओं की घोषणा मप्र में करेगी और उन्होंने ऐसी योजनाओं की घोषणा करना भी शुरू कर दिया है।

 

आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। जिसमें पार्टी महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जे.पी. अग्रवाल सहित कई नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।


By - sagar tv news
30-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.