सागर | दिग्गज भाजपा-कांग्रेस के नेताओ की मुलाक़ात ने बढ़ाया सियासी पारा !

 

भोपाल में नेताओ की मुलाक़ात
सागर में बढ़ी राजनैतिक सरगर्मिया !


सागर | दिग्गज भाजपा-कांग्रेस के नेताओ की मुलाक़ात ने बढ़ाया सियासी पारा !


सागर में मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान का मामला अभी शांत भी नही हुआ है। इसी बीच मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और जिले के कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर की पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता अजय सिंह से मुलाकात की तस्वीरे सामने आई है। बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थक माने जाते है । सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकिट पर राजेंद्र सिंह मोकलपुर को बतौर कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राजपूत ने पराजित किया था। सोशल मीडिया पर मोकलपुर पिछले कुछ महीनों से लगातार सुरखी क्षेत्र से जुड़ी पोस्ट डालते है और उनकी इच्छा भी यहां से चुनाव लडने की है। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त खनिज निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर ने व्हाट्सएप ग्रुप और अपनी फेसबुक पर सुबह सुबह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से मुलाकात की फोटो पोस्ट कर राजनेतिक गलियारों में सरगर्मियां फैला दी ।
इस मामले में राजेंद्र सिंह मोकलपुर का कहना है कि स्व अर्जुन सिंह और अजय सिंह से मेरे पारिवारिक रिश्ते है। उनसे मुलाकात होती रहती है।
सागर जिले के नेता राजेंद्रसिंह मोकलपुर को सन 2008 में मंत्री भूपेंद्र सिंह कांग्रेस से बीजेपी में लाए थे। उस समय सुरखी से कांग्रेस एमएलए गोविंद राजपूत से उनकी राजनेतिक अनबन थी। उनको 2008 में बीजेपी से सुरखी सीट से टिकट भी मिला। लेकिन वे गोविंद राजपूत से चुनाव हार गए थे। पिछले उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गोविंद राजपूत के मनाने के बाद चुनाव प्रचार में बीजेपी के पक्ष में उतरे थे।


By - sagar tv news
01-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.