मंच पर चढ़ने के दौरान रेत के बैग से टकरा कर गिरे राष्ट्रपति बाइडेन

 

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन मंच पर ही लड़खड़ा कर गिर गए हैं. दरअसल, यह घटना तब हुई जब बाइडेन अमेरिकी वायु सेना अकादमी के एक प्रोग्राम के दौरान मंच पर चढ़ रहे थे.

 

मंच पर चढ़ने के दौरान वे रेत के बैग से टकरा गए और इसके बाद उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे स्टेज पर ही गिर गए. हालांकि, गनीमत यह रही कि इस दौरान उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई. इस पूरी घटना पर बाइडेन ने कहा कि वह मंच पर रखे रेत के एक बैग से टकरा गए थे.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति कोलोराडो स्प्रिंग्स में वायु सेना अकादमी के मंच पर स्नातकों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन कर रहे थे और वह जब अपनी सीट की तरफ जाने के लिए मुड़े, तभी वह लड़खड़ा कर गिर गए. इस घटना के बाद वायु सेना के एक अधिकारी और अमेरिका खुफिया सेवा के दो सदस्यों ने उन्हें उठाया और सीट की तरफ जाने में उनकी मदद की.

 

राष्ट्रपति के गिरने से कार्यक्रम में मौजूद लोग चिंतित होकर उनकी ओर देखने लगे. गौरतलब है कि जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास में सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं.


By - SAGAR TV NEWS
03-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.