BJP के पोस्टर पर बवाल: राष्ट्रीय महामंत्री के कार्यक्रम में सिंधिया और नरेंद्र तोमर की फोटो गायब

BJP के पोस्टर पर बवाल: राष्ट्रीय महामंत्री के कार्यक्रम में सिंधिया और नरेंद्र तोमर की फोटो गायब

रविवार को भिंड में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ (Tarun Chugh) का कार्यकर्ताओ से संवाद कार्यक्रम था। मंच के पीछ बैनर पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, स्थानीय सांसद, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री अरविंद भदौरिया, ओपीएस भदौरिया और लोकेंद्र पाराशर का फोटो लगा था। वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर की फोटो नहीं थी। इतना ही नहीं भिंड के स्थानी विधायक संजीव सिंह कुशवाह (Sanjeev Singh Kushwaha) का फोटो भी नदारद था।


वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा कि एमपी में तीन भाजपा चल रही है, एक शिवराज भाजपा, दूसरा सिंधिया भाजपा और तीसरा नाराज भाजपा। ये जो परिणाम आ रहे है इसी के है। सर्वे में आप ने देखा होगा कि प्रदेश का जनमानस पूर्ण रूप से असंतुष्ट है और कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही हैं। उनके राष्ट्रीय मंत्री कल एकता का पाठ पढ़ाने आए थे। उन्हीं के कार्यक्रम से मंच से सिंधिया की फोटो गायब है, इससे स्पष्ट हो रहा है कि बीजेपी की स्थिति क्या है। प्रदेश भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। आगे आगे देखते जाइए क्या होता हैं।


मध्यप्रदेश के भिंड (Bhind) जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक पोस्टर (BJP Poster) पर बवाल मच गया। दरअसल, पोस्टर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) की तस्वीर गायब थी। भाजपा ने सफाई देते हुए कहा कि पोस्टर में केवल स्थानीय नेता के फोटो लगाए गए थे, तो वहीं कांग्रेस ने इस पर हमला बोलते हुए इसे गुटबाजी बताया है।


इस पर बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य और सिंधिया समर्थक रमेश दुबे ने कहा कि यह भिंड-दतिया लोकसभा का कार्यक्रम था। जिसमें स्थानीय नेताओं के फोटो लगाए गए थे। इस विषय का तूल देने की जरूरत नहीं है। कमलनाथ के इर्द गिर्द रहने वाले नेता अलग अलग बयान देते है। दिग्विजय सिंह ने एक कार्यकर्ता को मंच से लताड़ कर उतार दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में असंतोष और असुरक्षा की भावना चल रही है। जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। यह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

 


By - sagar tv news
05-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.