मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस का बडा प्रदर्शन,नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस का बडा प्रदर्शन,नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग

उज्जैन महालोक के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस द्वारा लोकायुक्त में दर्ज कराये गये प्रकरण के बाद आज भाजपा सरकार के मंत्री भूपेन्द्र सिंह के चार इमली बंगले पर कांग्रेसियों ने बडा प्रदर्शन किया ।

 

 

मंत्री के परिजनों के बडे स्तर पर जमीनों के दान पत्र सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग की ।

 

मंत्री के बंगले के बाहर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:लोकायुक्त जांच के मामले में भूपेंद्र सिंह के इस्तीफे की मांग, जमकर की नारेबाजी

भोपाल-आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस की शिकायत पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त ने 8 अगस्त तक जवाब मांगा है। लोकायुक्त में दर्ज होने के बाद से कांग्रेस भूपेंद्र सिंह पर हमलावर है।

शुक्रवार शाम युवक कांग्रेस के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता चार इमली स्थित मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले के बाहर जा पहुंचे। यहां मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ता यहां धरने पर बैठ गए। युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी और एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में प्रदर्शन करने लगे। करीब आधे घंटे तक मंत्री के बंगले के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हंगामा चलता रहा।

यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।

युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी में कहा कि महाकाल लोक में भ्रष्टाचार हुआ है। जिन प्रतिमाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, वे मूर्तियां टूट कर गिर गईं। आज तक सरकार ने कार्रवाई नहीं की। भूपेंद्र सिंह मंत्री हैं, उनकी जिम्मेदारी बनती है। वह इस मामले में पर्दा डाल रहे हैं। दूसरी तरफ, मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त की जांच चल रही है। यदि वह पद पर रहे, तो जांच को प्रभावित कर सकते हैं। नैतिकता के आधार पर भूपेंद्र सिंह को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। और इन मामलों की जांच सीबीआई और ईडी से करानी चाहिए।

पुलिस ने दिखाई सख्ती, तो 10 मिनट में उठे कार्यकर्ता

मंत्री के बंगले के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमा होने की सूचना जैसे ही, पुलिस को मिली तो पुलिस के आला अफसर पहुंचे। कांग्रेसी वहां से उठने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई, तो यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने यह कहते हुए धरना खत्म कराया कि मंत्री बंगले में मौजूद नहीं हैं। यह सांकेतिक धरना था। यदि वे इस्तीफा नहीं देते, तो उग्र आंदोलन करेंगे।


By - sagar tv news
09-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.