चुनाव से पहले BJ P को लगा झटका, सिंधिया समर्थक बैजनाथ यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ

एमपी में बीजेपी को बड़ा झटका
सिंधिया समर्थक हुए कांग्रेस में शामिल


चुनाव से पहले BJ P को लगा झटका, सिंधिया समर्थक बैजनाथ यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ


मध्यप्रदेश में विधान सभा के चुनाव आते ही राजनीति शुरू हो चुकी है। इसी बीच ग्वालियर-चंबल बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास माने जाने वाले बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह यादव ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बुधवार सुबह बैजनाथ सिंह यादव दर्जनों गाड़ियों का काफिला लेकर शिवपुरी से भोपाल के लिए रवाना हुए। वे बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जयवर्धन सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा सिरोंज और शिवपुरी से भी कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा है। सिरोंज से विनय सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी के नेता बेताल सिंह जाटव और जनपद अध्यक्ष मीरा सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है। वही, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आप कांग्रेस का नहीं सच्चाई का साथ दे रहे हैं। सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि मैं महाराजा नहीं, मेरा कोई महल नहीं है। आपने अपने जीवन में महाराजा ही देखा है, आप अब कमलनाथ को भी देख लीजिएगा। कांग्रेस की संस्कृति दिल और संबंध जोड़ने की है। आप संस्कृति के रक्षक है और आज इसी संस्कृति का पतन हो रहा है। कई राज्यों में अलग-अलग विषय पर आपस में लड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 4 महीनों में चुनाव है, चुनाव में सच्चाई का साथ दीजिएगा। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। बहुत लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। बता दें बैजनाथ सिंह यादव पहले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक थे। इसी के चलते उन्होंने सिंधिया के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।


By - sagar tv news
15-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.