सड़क पर बेहद बुरे हाल में पड़ा हुआ था युवक और आखिरकार थम गयी साँसे || SAGAR TV NEWS ||

 

 

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था जो समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाया और आखिरकार तड़पकर उसकी मौत हो गयी। पूरा मामला मऊसहानिया गाँव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक धुबेला म्यूजियम के पीछे युवक पड़ा हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को घायल देख पुलिस और 108 पर सूचना दी। लेकिन कई देर तक न एम्बुलेंस पहुंची न ही पुलिस। आखिर उसने दम तोड़ दिया। वहीँ इसके बाद एडिशनल एसपी समीर सौरभ, नौगांव एसडीओपी कमल कुमार जैन पुलिस बल के साथ और ओरछा रोड थाना पुलिस डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की गयी। मृतक की शिनाख्त नयागांव निवासी तुलाइयाँ अहिरवार के रूप में हुई है। मृतक के सिर में चोट के अलावा एक हाथ में बुरी तरह से चोट लगी हुई थी। मृतक के भाई ने जमीन के मुआवजे को लेकर मिले पैसों को लेकर कुछ लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीँ पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है।


By - Ravi Vishwakarma (Nogawa,Chhatarpur,MP)
04-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.