कमलनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीपैड पर पहुंचे कार्यकर्ता तभी हेलीकॉप्‍टर के पंखे में फंसा झंडा

 

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पूर्व सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। महिदपुर में उनके हेलीकॉप्टर की पंखुड़ी से पार्टी का झंड़ा टकरा गया। यह देखकर वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने झंडों को तुरंत वहां से हटा दिया और एक बडा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को कमलनाथ उज्जैन के महिदपुर पहुंचे थे।

 

और उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हेलीपैड में मौजूद थे। इसी दौरान कमलनाथ के हेलिकॉप्टर की पंखुड़ी से कांग्रेस का झंडा टकरा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वही, महिदपुर में आयोजित सभा में कमलनाथ ने कर्मचारियों और अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि कान खोल कर सुन लो कि कल के बाद परसों भी आता है।

 

पुलिस वालों से कहता हूं कि अपनी वर्दी की इज्जत कीजिए। कमलनाथ की चक्की चलती है, तो बहुत बारीक पीसती है। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन सिर्फ 4 महीने के लिए बचा है। प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को विदा करने के लिए तैयार है। हम भी उन्हें बड़े प्यार से विदा करेंगे।

 


By - SAGAR TV NEWS
20-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.