नशे में धुत 2 युवकों ने एक बुजुर्ग की पत्थर से कुचल कर जान ले ली, दो आरोपी गिरफ्तार

 

नशे में धुत युवकों ने पत्थर से
कुचलकर बुजुर्ग की हत्या


नशे में धुत 2 युवकों ने एक बुजुर्ग की पत्थर से कुचल कर जान ले ली, दो आरोपी गिरफ्तार

 

दमोह जिले के पथरिया में एक बुजुर्ग की पत्थर से कुचल कर जान ले ली गई. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. यह घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है।. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे, फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।. इस मामले में मृतक 50 वर्सीय पप्पू ठाकुर की बहू द्रोपतीबाई ने बताया कि हमें खबर मिली थी कि उनके जेठ कृषि मंडी गेट के बाहर पड़े है. जब मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों की ओर इशारा करके बताया कि इन्होंने ही पप्पू की जान ली है. इन लोगों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले. वही, घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों की निशानदेही पर आरोपी शरद अहिरवार और मनीष अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया. वही मृतक के भाई घुम्मन ने बताया कि सुबह 5 बजे मेरा भाई पप्पू ठाकुर चाय पीने के लिए कृषि उपज मंडी के पास दुकान पर गया था, इसी दौरान वहां पर शरद अहिरवार और मनीष अहिरवार ने उसके साथ मारपीट की और मारपीट करते हुए घसीटा और कृषि मंडी के गेट के बाजू में ले गए और वहां पर सिर पर पत्थर पटक कर मर्डर कर दिया. हालांकि, पुलिस यह जानने की कोषिष कर रही है कि आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया ?


By - sagar tv news
22-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.