कट्टे की नोक पर मैनेजर से लूट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

 

पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट करने
वाले पांच आरोपी गिरफ्तार


कट्टे की नोक पर मैनेजर से लूट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

 

टीकमगढ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में 6 जून को हुई लूट की वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि लूट की घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 लाख 11 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। घटना में शामिल एक आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के इमराना डारगुआं गांव के बीच 6 जून को पेट्रोल पंप के मैनेजर वीरेंद्र अहिरवार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। मैनेजर वीरेंद्र 8 लाख 89 हजार 850 रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान बाइक से आए 3 लड़कों ने कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मैनेजर वीरेंद्र ने तत्काल बल्देवगढ़ थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, तभी साइबर सेल की मदद से पता चला कि ग्राम सकरर निवासी विश्व प्रताप सिंह पेट्रोल पंप के आसपास घूम रहा था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान उसने खुद के अलावा राहुल, अभिषेक प्रताप सिंह, हेमंत राजपूत, आकाश शर्मा और हेमू त्रिपाठी के साथ लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया था। इन आरोपियों ने 7 लाख 61 हजार 710 लूटे थे। उन्होंने एक आरोपी हेमू त्रिपाठी अभी फरार है। जिसकी तलाष चल रही है।

 

 


By - sagar tv news
22-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.