MP में पुलिस की फर्जी नौकरी दिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस विभाग में फर्जी नौकरी दिलवाने के नाम पर बेरोजगार युवकों को ठगने वाले आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफत में आ गए, यह आरोपी इतने शातिर थे, कि वे लोगों को बाकायदा पुलिस की फर्जी ट्रेनिंग भी देते थे,

 

 

जिस पर लोग सहज रूप से विश्वाश कर लेते थे, इन आरोपियों ने कई युवकों को झांसे में लेकर उनसे 13 लाख रूपये भी ठग लिए थे, यह मामला दमोह जिले से सामने आया है. इस मामले का खुलासा करते हुए दमोह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी,

 

 

कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले कमलेश और खिल्लू पुलिस विभाग में रैंक वाइज रैंक नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से पैसे वसूल रहे हैं, और यह फर्जी ट्रेनिंग भी करा रहे है, यहां तक कि यह आरोपी इतने शातिर थे कि, वे आवाज बदलकर बागेश्वर वाले बाबा और पुलिस के बरिष्ठ अधिकारी की आवाज में बात करते थे और इनके झांसे मे बेरोजगार युवक आ जाते थे,

 

 

इन आरोपियों ने बेरोजगार युवकों से करीब 13 लाख रूपये ठग लिए थे, यह शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इन दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, इनके पास से पुलिस की दो वर्दी भी जप्त की गई है, बहरहाल इस मामले में जांच की जा रही है, और इनसे और भी कई मामले के खुलासे हो सकते है.


By - SAGAR TV NEWS
24-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.