प्रेमिका के प्यार में दरोगा को झुकना पड़ा,थाने में करनी पड़ी शादी

दरोगा को पुलिस थाने में
प्रेमिका से करनी पड़ी शादी

प्रेमिका के प्यार में दरोगा को झुकना पड़ा,थाने में करनी पड़ी शादी


बिहार के भागलपुर जिले से शादी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक प्रेेमिका ने अपने प्रेमी को पाने की चाहत में पुलिस थाने में ही उससे शादी कर ली और थाने में लगी डाॅ. अंबेडकर की तस्वीर को साक्षी मानते हुए दोनों एक दूजे के हो गए। दरअसल, एकचारी थाना क्षेत्र के टपुआ दियारा गांव के रहने वाले मनोज कुमार का प्रेम संबंध उसी गांव की रहने वाली वंदना के साथ पिछले छह सालों से चल रहा था। इसी बीच, मनोज अवर निरीक्षक की परीक्षा पास कर दरोगा बन गये। लेकिन दरोगा बनते ही उसने अपनी प्रेमिका को भूला दिया और उसके लिए इधर उधर से रिश्ते भी आने लगे। लेकिन वंदना अपने प्यार को नहीं पाई और उसे अपना बनाने की जिद ठान ली। इसके लिए उसने थाना में आवेदन दिया और पुलिस अधीक्षक के पास भी पहुंची। लेकिन वंदना ने महिला थाना में एक आवेदन देकर गौरव पर यौन शौषण का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद मनोज के परिजनों ने इसके लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी। मनोज के बडे भाई भरत ने बताया कि उन्हें इन दोनों के रिश्ते की जानकारी मिली तो वे तुरंत शादी के लिए तैयार हो गये। थाना पहुंच कर लडकी वालों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उन लोगों ने स्वीकार किया। महिला थाना प्रभारी गुंजन पासवान ने दोनों को थाना परिसर से शादी के बंधन में बंधने के बाद विधिवत विदा कर दिया। वही, वंदना के भाई वकील कुमार ने बताया कि वे लोग इस शादी को लेकर बहुत खुश हैं।


By - sagar tv news
29-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.