दलदली सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 

 

दमोह जिले में अभी भी ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र हैं जहां की सडकें इतनी बदहाल है, यहां से निकलना तक मुष्किल हो जाता है।

 

समस्या तब खडी होती है जब किसी बीमार व्यक्ति को यहां से अस्पताल ले जाना पडता है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि बटियागढ जनपद क्षेत्र अंतर्गत सेडारा ग्राम पंचायत के कुम्हरवार में जो कच्ची सडक है, वह बरसात में दलदल में तब्दील हो गई है।

 

यहां से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। करीब डेढ किमी लंबी इस सडक की हालत लंबे समय से खराब है। ग्रामीणों ने अपना रोस दिखाते हुए कहा कि इस सडक को बेहतर बनाया जाए, नही ंतो इस पर मुरम डलवाकर इसे चलने लायक बनाया जाए।

 

बताया जाता है कि इस समस्या को लेकर पहले भी ग्रामीण कई बार आवाज उठा चुके है लेकिन जिम्मेदारों ने कोई सुध नहीं ली। अब देखना होगा कि यह सडक आखिर कब-तक बनती है या फिर लोगों को ऐसे ही परेषान होना पडेगा?


By - SAGAR TV NEWS
01-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.