कांग्रेस नेताओं ने कमलनाथ के निवास पर बनाई चुनावी रणनीति कई दिग्गज हुए शामिल

 

आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित बंगले में कांग्रेस की राजनीतिक अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी भोपाल आए। बैठक में केसी वेणुगोपाल ने एक-एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। बैठक के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प बैठक में लिया गया।

 

जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। आदिवासी अत्याचार, महिला अत्याचार और अन्य तरह के अपराधों में प्रदेश बहुत आगे है। कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, नौजवानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों का हित किया जाएगा। बैठक में मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अरुण यादव, सुरेश पचौरी, डॉक्टर गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, कांतिलाल भूरिया, शोभा ओझा, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल आदि कई नेता मौजूद थे।


By - sagar tv news
04-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.