युवक की पुरानी रंजिश के चलते हत्या,परिजनों ने किया हंगामा और चक्काजाम

 

 

युवक के मर्डर के मामले में उसके परिजन और गांव वालों ने सडक पर जमकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर आरोपियों को गिरफतार करने की आवाज उठाई। मामला निवाड़ी जिले के पृथ्बीपुर पुलिस थाना क्षेत्र के बछोड़ डरियन खिरक गांव का है।

 

 

बताया जा रहा है कि गांव का पप्पू यादव किसी काम से घर से बाहर निकला था, तभी करीब सात बदमाषों ने उस पर लाठी, डंडों से प्राणघाती हमला कर दिया।

 

 

जिससे उसकी जान चली गई। इस बात के चलते उसके परिजन और गांव वालों का गुस्सा फूट पडा और उन्होंने सडक पर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

 

 

बताया जा रहा है कि इस मामले में छह आरोपियों की शिनाख्त हो गई है, पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में पुलिस पप्पू के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS
05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.