पोते ने दादा के नाम पर कॉलेज का नामकरण किए जाने की मांग की

 

 

टीकमगढ़ जिले के लॉ कालेज का नामकरण पूर्व विधायक पंडित रामकृष्ण मिश्रा के नाम पर किए जाने की मांग उनके पोते और परिजनों ने उठाई। प्रेस वार्ता में उनके पोते अस्तित्व मिश्रा ने बताया कि उनके दादा रामकृष्ण मिश्रा टीकमगढ़ नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रहे।

 

 

इसके अलावा वे टीकमगढ़ और फिर जतारा विधानसभा से विधायक रहे। दादा के जाने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने उनके सहकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान को याद किया था। इसके साथ ही तत्कालीन विधायक बाबूलाल गौर, नरबदा प्रसाद श्रीवास्तव आदि ने भी उनको अच्छा समाजसेवी, राजनीतिक, अधिवक्ता बताया था।

 

 

उन्होंने टीकमगढ़ में लॉ कालेज भवन की स्थापना की थी और सालों तक वे यहां लॉ कालेज के प्राचार्य रहे। इसलिए विधि महाविद्यालय का नाम प.रामकृष्ण मिश्रा नाम पर किया जाना चाहिए।


By - sagar tv news
07-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.