सागर-गढाकोटा थाने का कांग्रेस ने किया घेराव और धरना प्रदर्शन,बुजुर्ग महिला के साथ रेप के मामले में

 

वृद्धा के साथ गलत काम करने वाले आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाए जाने, थाना प्रभारी को निलंबित करने सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर जिले के गढाकोटा में उग्र प्रदर्षन किया। थाने का घेराव करते हुए उन्होंने थाना प्रभारी पर जमकर गुस्सा उतारा।

 

उनका यह प्रदर्षन दोपहर से षुरू हुआ, जो दूसरे दिन के तडके सुबह 4 बजे तक चला। बता दे कि गढ़ाकोटा ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी ने 2 दिन पहले थाने के घेराव की चेतावनी दी थी। इसी के चलते बीते दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर सभा की और इसके बाद वे थाने का घेराव करने के लिए गढ़ाकोटा थाना पहुंचे, थाने के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात था।

 

कार्यकर्ताओं ने सीएम, जनप्रतिनिधि सहित पुलिस प्रषासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता कमलेश साहू ने कहा कि गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनी कांत दुबे भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, इन्हें भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष बना देना चाहिए।

 

निर्दोष लोगों पर यह एफआईआर दर्ज करते हैं और दोषियों को बचाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता जीवन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मजीद खान, नगर अध्यक्ष आदेश सेठ, सहित कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा आदि ने भी पुलिस प्रषासन के खिलाफ जमकर नाराजगी दिखाई।

 

कार्यकर्ताओं का कहना था कि वृद्धा के साथ हुए गलत काम के मामले में थाना प्रभारी ने जमकर लापरवाही बरती है, इन्हें निलंबित किया जाए और आरोपी के मकान को ध्वस्त किया जाए। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता केवल इस बात पर अडे थे, उनकी मांग सुनने के लिए सागर से कोई आला अधिकारी आए।

 

 

नहीं तो धरना चलता रहेगा। जिसके चलते कार्यकर्ता और अधिकारियों के बीच लंबी लड़ाई चलती रही और धरना दोपहर 3 बजे से दूसरे दिन तडके 4 बजे तक चला।

 

 

इसके बाद सागर एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी गढ़ाकोटा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनी और जिन बिंदुओं पर कांग्रेस के लोगों ने जांच चाही थी उन सभी जांचों पूरा किए और लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, तब जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया। इस मौके पर बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - sagar tv news
20-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.