स्कूल में हेडमास्टर ने किताब कापियों के बीच छिपा रखी थी शराब की बोलते, video viral

शराब के नशे में हेड मास्टर धुत
किताबों के बीच छिपा रखी थी शराब

 

स्कूल में हेडमास्टर ने किताब कापियों के बीच छिपा रखी थी शराब की बोलते, video viral


निवाड़ी जिले में स्कूलों के हाल बेहाल है। अभी कुछ दिन पहले कक्षा में शिक्षक का आपत्तिजनक एक वीडियो सामने आया था। अब इसके बाद पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम सकेरा भडारन के स्कूल में हेडमास्टर का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने शिक्षा विभाग को शर्मसार कर दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है

 

कि स्कूल के हेड मास्टर सीताराम वर्मा शराब के नशे में धुत्त है और उनकी टेबल के नीचे रखी कॉपी किताबों में उन्होंने शराब की छोटी बोतले भी छिपाकर रख दी है। इस मामले में जब उनसे सवाल किया तो वे वहां से उठ कर चले गए। कक्षा की बच्चियों ने बताया कि हेडमास्टर रोज शराब पीकर आते है। मारपीट और अभद्र भाषा का उपयोग करते है।

 

इस मामले पर पृथ्वीपुर विकासखंड अधिकारी छक्की लाल वर्मा का कहना है कि इस शिक्षक को निलंबित किया जा चुका है। फिलहाल उनकी संज्ञान में यह वीडियो आया है। वह इस वीडियो की जांच करा रहे हैं और जांच के बाद ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षक सीताराम वर्मा का कहना है

 

कि गांव के ही राघवेंद्र यादव के साथ उनका पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है और उसके द्वारा ही यह वीडियो बनाया गया है ताकि वह समूह और अतिथि शिक्षक मामले में उस पर दबाव बना सके। उनका कहना है कि ना तो उन्होंने शराब पी है और यह बोतल कहां से आई इसका उन्हें पता नही है।


By - sagar tv news
21-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.