सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर बिजली अधिकारियों ने घर की काटी बिजली

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर बिजली अधिकारियों ने घर की काटी बिजली

सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत तो
अधिकारियों ने काटी घर की बिजली


दमोह जिले के हटा नगर में बिजली कंपनी की सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना एक बिजली उपभोक्ता को इतना महंगा पड़ा कि बिजली अधिकारियों ने उसके घर की बिजली काट दी। पिछले 36 घंटे से उसके घर की बिजली कटी हुई है। अधिकारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि पहले शिकायत वापस लो, फिर घर का बिजली कनेक्शन जोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि गौरीशंकर वार्ड में रहने वाले उमाशंकर कुड़ेरिया ने बिजली कटौती के संबंध में 181 सीएम हेल्पलाइन में षिकायत की थी। इस बात पर अधिकारी खासे नाराज हो गए और बुधवार को एक्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रवीण श्रीवास्तव अमले के साथ उसके घर पहुंचे और उसके घर की बिजली काट दी। जिससे पूरा परिवार परेशान हो रहा है। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। अब अधिकारी उस पर यह दबाब बना रहे है कि सीएम हेल्पलाइन से पहले षिकायत वापस लो तभी बिजली का कनेक्षन जोडा जाएगा। अब उसके घर के यह हालात बने है कि बच्चे डिब्बी की रोशनी में पढ़ाई कर रहे हैं और गर्मी से पूरा परिवार बेहाल है। जबकि उसका कोई बिजली का बिल भी बकाया नहीं है। वही इस मामले में आम आदमी पार्टी मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत राय का कहना है कि सिर्फ सीएम हेल्पलाइन की शिकायत करने पर उसके घर की बिजली काटी गई है तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ उपभोक्ताओं के हितों को नुकसान पहुंचाने पर मामला बनाया जाना चाहिए। जिसके लिए उपभोक्ता को न्यायालय जाना चाहिए। उसे हुई मानसिक पीड़ा के साथ जो परेशानी हुई है उसका हर्जाना बिजली कंपनी से वसूला जाना चाहिए।

 


By - sagar tv news
21-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.