करोड़ों की लागत से स्वीकृत हुई सड़क पर धूल खाने मजबूर हैं लोग

 

 

दमोह जिले के पथरिया नगर में चौड़ीकरण करने खोदी गयी सड़कों के हाल ज्यों के त्यों बने हुए हैं। करीब 2 साल पहले इस रोड के चौड़ीकरण करने के लिए स्वीकृत किया गया था। लेकिन अभी तक यह रोड बनकर तैयार नहीं हैं। सबसे पहले आपको सीसीटीवी में कैद एक तस्वीर बताते हैं जो पिछले महीने की है। जहाँ एक महिला गड्ढे में गिर गयी थी और ब्रेन हेमरेज होने से कुछ समय उनकी मौत भी हो गयी थी। ये गड्ढा नगर परिषद ने बारिश के दौरान कराया था। वहीँ सड़क न बनने से रहवासी धूल खाने को मजबूर हैं। रोड खुदी होने के कारण धूल के गुबार उड़ रहे हैं। बता दें की विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक लखन पटेल ने कार्यकाल के आखिरी समय में लोक निमार्ण विभाग द्वारा नगर में स्टेशन से थाना तिराहे तक सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत कराया था। लागत करीब 2 करोड़ 95 लाख रुपए है। जिसका सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण नाली फुटपाथ सहित बनने वाली सड़क का भूमिपूजन भी हुआ था। लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।


By - Afab khan
09-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.