एंबुलेंस को परिजन लगाते रहे फोन, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस तो किसान ने दुनिया छोड़ी || SAGAR TV

 

108 एंबुलेंस की लापरवाही वजह से आए दिन कई लोग अपनी जान गवां रहे है, ऐसा ही एक मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा से सामने आया।

 

यदि किसान को समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। बताया जा रहा है कि बक्सवाहा के मछंदरी में रहने वाला किसान जलमा अहिरवार न्यायालय में अपने केस की जानकारी लेने आया था, अचानक न्यायालय में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल पहुंचाने के लिए उसके परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कई बार फोन लगाया, लेकिन वह नहीं पहुंच सकी।

 

इसके बाद परिजनों ने डायल 100 को फोन किया लेकिन जब तक डायल हंड्रेड पहुंचती तब तक किसान ने दम तोड दिया। वही जब बकस्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित एंबुलेंस के संबंध में डॉक्टर रविराज से बात की, तब उन्होंने चौंकाने वाली बात कही।

 

उन्होंने बताया कि जब हमारी अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों को रेफर करने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होती तो आम नागरिकों को एंबुलेंस मिलना एक सपने के समान है। बता दे कि लंबे समय से बक्सवाहा में संचालित 108 एंबुलेंस क्षेत्र में होने वाली घटनाओं में उपलब्ध नहीं रहती। जिसके चलते कई लोगों की जान दांव में लगी रहती है। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे।


By - sagar tv news
24-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.