मेट्रो में पति ने बॉयफ्रेंड संग पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा, वीडियो बनाने पर हुई हाथापाई

 

 

दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी पत्नी को उस दौरान पकड़ लिया, जब वह अपने कथित बॉयफ्रेंड संग हाथ में हाथ डालकर घूम रही थी. प्लेफॉर्म पर पीछे-पीछे चल रहे पति का सामना होते ही महिला भड़क उठी और मारपीट पर उतारू हो गई.

 

 

इस दौरान पति को भी गाली गलौज करते देखा गया. पति वीडियो भी बना रहा था इस दौरान वह पीछे चल रहे शख्स से पूछता है, अंकल, मुझे यहां किसी से हेल्प लेनी हो तो किससे लूं? क्योंकि ये देखो मेरी वाइफ है और मुझे छोड़कर भाग गई है.

 

 

अब देखो अपने बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़कर घूम रही है. मैं इसका कई दिन से पीछा कर रहा हूं. आज मेरी पकड़ में आई है.
स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चल रहा शख्स सलाह देता है, फोन कर लो उसको...जवाब में महिला का पति होने का दावा कर रहा युवक बोलता है, नहीं उठा रही है फोन, उसने मुझे ब्लॉक करके रखा है और यहां इसके साथ घूम रही है.इसी बीच, एक अन्य शख्स बोलता है कि बीवी को सामने से जाकर रोक ले.

 

 

तब तक महिला अपने साथ मौजूद लड़के संग एक स्टोर पर कुछ सामान लेने रुक जाती है. तभी पति उसे आवाज देकर कहता है, हो गया...घूम ली...यह सुनते ही महिला के चेहरे से हवाइयां उड़ जाती हैं और वह पलटवार में कहती है, हां, घूम ली...क्या हो गया..क्या हो गया..?

 

 

इसके बाद महिला और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स यानी पति और पत्नी के बीच मारपीट और हाथापाई शुरू हो जाती है. इस दौरान मौके पर मौजूद लोग बीच बचाव करते हैं तो युवक कहता सुनाई देता है, इसने भागकर शादी की थी मुझसे... लव मैरिज के बाद अब मेरी जिंदगी नरक कर दी... जवाब में महिला भी कहती नजर आती है, डिवोर्स (तलाक) तो लेकर रहूंगी...

 

 

युवक वीडियो में दावा करता है कि वह बुराड़ी सुल्तानपुरी (दिल्ली) का रहने वाला है. साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से इस विवाद का वीडियो भी वायरल करने को कहता है. इसके बाद पत्नी को पकड़कर वह दिल्ली के नांगलोई थाना ले जाने की बात कहता है.


By - sagar tv news
24-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.