जेल में चल रही अनैतिक गतिविधियों के संबंध में प्रहरी ने विधायक रामबाई के देवर पर लगाया आरोप

 

 

 

जेल में चल रही अनैतिक गतिविधियां,
विधायक रामबाई के देवर पर आरोप

जेल में चल रही अनैतिक गतिविधियों के संबंध में प्रहरी ने विधायक रामबाई के देवर पर लगाया आरोप

प्रहरी बोला जेल में विधायक का देवर
सप्लाई करा रहा चरस, गांजा, शराब

दमोह जिला जेल के अंदर संचालित हो रही अनैतिक गतिविधियों का खुलासा जेल में पदस्थ रहे प्रहरी राम कुमार शाक्य ने किया और इस मामले में उसने एक पत्र विधिक सेवा प्राधिकरण को लिखा है। जिसमें उसने बताया

 

कि जिला जेल में कई अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है। उसने अपने ही सहयोगी स्टाफ पर उसे प्रताड़ित करने और जिला जेल में बंद पथरिया विधायक रामबाई के देवर चंदू सिंह पर आरोप लगाया है और कहा कि वह जेल को ठेके पर चलाता हैं। उसी के अनुसार स्टाफ की ड्यूटी लगती है

 

जो उसकी बात नहीं मानता उसे दूसरे जेल में अटैच कर दिया जाता है। साथ ही उसने आरोप लगाते हुए कहा है कि जेल में शराब, गांजा मादक पदार्थ यहां तक के अवैध कार्यों के लिए जेल में बंद कैदियों की प्रेमिकाएं और अन्य महिलाएं भी पहुंचती है। जो इसके खिलाफ आवाज उठाता है उसे दूसरी जेल में अटैच करने जाता है। साथ ही कहा कि जब इस तरह की अवैध गतिविधियां होती है तो कैमरे बंद कर दिए जाते हैं। हालांकि वर्तमान में प्रहरी रामकुमार शाक्य सेंट्रल जेल भोपाल में अटैच है। किस वजह से अटैच किया गया इसका खुलासा नहीं हो सका। वही इस मामले में दमोह उप जेल अधीक्षक सीएल प्रजापति ने कहा है

 

कि आरोप लगाने वाला प्रहरी खुद विवादित है। उसके ऊपर 2 आपराधिक मामले चल रहे हैं और जेल में रिश्वत लेने का भी आरोप है। इन्हीं सब गतिविधियों की वजह से उसे भोपाल अटैच किया गया है। वही सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात पर कहा कि ऐसा संभव ही नहीं कि यहां के कैमरे बंद हो।

 

वही इस मामले में विधायक रामबाई ने कहा कि चुनाव नजदीक है इसलिए इस तरह की बातों को उठाया जा रहा है।

 


By - sagar tv news
25-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.