तालाब की पाल फूटने से 2 गांव हुए बर्बाद, पानी से आशियाने छिने फसले बर्बाद

 

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे को एक जलाशय फूट गया और कुछ ही देर में पौडी और जेतगढ गांव डूब गए। दोनों गांव में घरों की छत तक पानी पहुंच गया। खेतों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई।

 

बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर जलाशय से सोमवार रात करीब 8 बजे पानी रिसना शुरू हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी। तेंदूखेड़ा तहसीलदार मोनिका वाघमारे ने इसकी जानकारी जल संसाधन विभाग को दी।

 

 

विभाग के अधिकारियों के साथ तारादेही थाना टीआई श्याम बेन मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से रिसाव वाले हिस्से को बंद करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी जानकारी रात में ही कलेक्टर मयंक अग्रवाल को दी गई।

 

कलेक्टर ने गांव खाली कराने के निर्देश दे दिए। बताया जा रहा है कि गांव पौडी के रहने वाले राजाराम सेन ने ही सबसे पहले जलाशय से पानी के रिसाव की जानकारी अधिकारियों को दी थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब 5 बजे बकरी चराने वाले जब गांव लौटे तो उन्होंने मुझे बताया कि तालाब का पानी नाले में आ रहा है।

 

 

मैंने तुरंत थाने में एसआई को जानकारी दी। उसके बाद जलाशय योजना के अधिकारी और पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने गांव को खाली करवाया। वही ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात में तेज बारिश हो रही थी। जिससे हमारा बहुत नुकसान हुआ है। पानी में सब बह गया। खाना भी कुछ नहीं बचा है।

 

 

जब पानी आया तो सभी सो रहे थे, रात में पडोसियों ने बताया कि पानी आ गया है यहां से भागो तो हम लोग गांव से बाहर भागे, कुछ बच्चों को लेकर जंगल की तरफ भाग गए। पानी उतरने के बाद वापस लौटे तो घर का पूरा सामान बह गया था, कुछ भी नहीं बचा था। खाने के लिए अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।


By - sagar tv news
25-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.