पथरिया विधायक रामबाई ने कराया बाजार बंद

 

दमोह जिले के पथरिया नगर परिषद में चल रहे भ्रस्टाचार के विरोध में राजनैतिक दल सहित व्यापारियों ने जमकर प्रदर्षन किया और अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी। साथ ही नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, भाजपा और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता गढाकोटा पेट्रोल पंप के पास एकजुट हुए और वहां से एसडीएम कार्यालय पहुंचें।

 

उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए अल्टीमेटम दिया कि अगर नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा तो उग्र आंदोलन करेंगे। साथ ही बसपा विधायक और उनके पार्षदों के खिलाफ झूठी एफआईआर खारिज की जाए।

 

 

गौरतलब है कि इस प्रदर्षन के एक दिन पहले सभी दुकानदारों से कहा गया था कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी अपनी दुकानें बंद रखें और सभी ने अपनी दुकानें बंद रखकर अपना सहयोग दिया। इस प्रदर्षन के मददेनजर पुलिस प्रषासन भी मुस्तैद रहा और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वही,

 

 

इस मौके पर पथरिया विधायक रामबाई ने कहा कि अगर किसी दुकानदार को कोई दिक्कत या कोई उसे धमकाता है तो हमें बताना। हम समस्या दूर करेंगें। उन्होंने साफ कहा कि हम ना तो एफआईआर से डरते हैं ना ही जेल से। जनता के लिए हमारी जान हाजिर है।


By - sagar tv news
27-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.