पति ने कर प्लान पत्नी की हत्या,6 लाख की सुपारी देकर,वाट्सअप पर पति ने भेजा प्लान

 

छतरपुर जिले में 5 दिन पहले सरेआम हुई महिला के मर्डर के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसके पति ने ही 6 लाख रुपए की सुपारी देकर उसका मर्डर कराया था। उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। पुलिस ने महिला के पति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छतरपुर एसपी अमित सांघी ने खुलासा करते हुए बताया कि ज्योति शुक्ला के मर्डर की साजिश उसके लैब असिस्टेंट पति राहुल शुक्ला ने रची थी।

 

 

उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर वह पत्नी को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। आरोपी पति ने पत्नी के आने-जाने का पूरा रूट बनाकर वाट्सअप पर आरोपियों को दिया था। उन्होंने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान आरोपी पति राहुल की पहचान एक आरोपी से हुई थी। उसने उसे 6 लाख रुपए देने का ऑफर दिया और मर्डर का पूरा प्लान बताया था और उसे पत्नी के फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराए थे। इसके बाद आरोपी ने अपने 3 दोस्तों को साथ मिला लिया। इसके बाद राहुल ने 6 रुपए लाख रुपए में से एक लाख रूपए आरोपी को एडवांस दे दिए। एसपी ने बताया कि पुलिस ने फुटेज खंगाले।

 

 

 

इस दौरान चार संदिग्ध लोग चौबे कॉलोनी में घूमते नजर आए। सीसीटीवी को देखने पर वे एक घर में जाते दिखे। इसके बाद चारों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मर्डर से पहले उन्होंने रेकी की। इसके बाद नकाब पहनकर महिला का इंतजार किया। जैसे ही वह आई उसे गोली मार दी। घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर होने से उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई थी। महिला के साथ सूर्यांश प्रजापति नाम का युवक भी घायल हुआ था। हत्याकांड को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों में अजय सिंह परमार, राजवीर सिंह बुंदेला, प्रादुम्म सिंह बुंदेला और केशव सिंह बुंदेला हैं। यह सभी छतरपुर में रह रहे थे। आरोपियों के पास से बाइक, एक 12 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का देशी कट्टा, 5 मोबाइल फोन और 20,100 रुपए नकद जब्त किए गए।


By - sagar tv news
27-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.