सरकारी अधिकारीयों के बीच सरकारी बंगला खाली करने को लेकर मची खींचतान || SAGAR TV NEWS ||

 

 

आमतौर पर आमजन और नेताओं के बीच आपसी खींचतान देखी जाती है। लेकिन एमपी के पन्ना में इसके उलट सरकारी पद पर पदस्थ दो अधिकारीयों के बीच विवाद चल रहा है। और पूरा मामला है सरकारी बंगले को लेकर। जी हाँ अक्सर विवादों में रहने वाली पन्ना नगर पालिका इन दिनों पूर्व सीएमओ और वर्तमान सीएमओ के घर के विवादों के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि पूर्व सीएमओ ओपी दुबे का ट्रांसफर पन्ना से 25 किलोमीटर दूर देवेंद्र नगर हो गया है। वहीं पन्ना नगर पालिका में यशवंत वर्मा को सीएमओ के पद पर पदस्थ किया गया है। लेकिन पूर्व सीएमओ के द्वारा सरकारी बंगले को खाली न करने के चलते विवाद की स्थिति बनी हुई है। पूर्व सीएमओ ओपी दुबे देवेंद्रनगर से पन्ना हर दिन अप डाउन कर रहे हैं। जबकि देवेंद्र नगर में उनके लिए सरकारी आवास आवंटित है। इसके बावजूद भी वे हर दिन सरकारी वाहन से 25 किलोमीटर दूर आना-जाना कर रहे हैं। और पन्ना स्थित बंगले को खाली करने तैयार नहीं हैं। पूर्व पन्ना सीएमओ ओ.पी. दुबे की इस मनमानी के कारण कहीं न कहीं नगर पालिका के पैसों का भी दुरुपयोग हो रहा है। वहीँ वर्तमान सीएमओ यशवंत वर्मा को किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। मामले में सीएमओ यशवंत वर्मा का कहना है। की कई बार पूर्व सीएमओ से सरकार मकान खाली करने को कहा गया है। लेकिन उन्होंने अभी तक बंगला खाली नहीं किया है।


By - Deepak Sharma (Panna,MP)
10-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.