समय पर वेतन न किए जाने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, जमकर किया प्रदर्शन

 

समय पर वेतन न किए जाने पर
कर्मचारियों का फूटा गुस्सा


समय पर वेतन न किए जाने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, जमकर किया प्रदर्शन

 

दमोह जिले के पथरिया नगर परिषद के सफाई सहित पीएचई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्षन किया। वे इस बात से नाराज थे कि परिसद द्वारा उनको समय पर वेतन नहीं जाता। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर वे पथरिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि नगर परिषद में ज्ञापन देने के बाद सफाई कर्मचारी ज्ञापन देने पथरिया राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम के पास पहुंचे और उन्हें बताया कि एसडीएम से कहा कि सुचारू रूप से कर्मचारियों को वेतनमान दिया जाए। कलेक्ट्रेट से जो वेतनमान निर्धारित किया गया है उसी कलेक्टर दर पर वेतनमान बनाया जाए और 2017 से काटे गए ईपीएफ की राशि की जानकारी खाता सहित दी जाए। इस मौके पर कर्मचारियों ने बताया कि उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता है और 2017 के बाद ईपीएफ की राशि का कोई अता पता नहीं है। जिससे कर्मचारी आक्रोषित है। बताया जाता है कि कर्मचारियों ने पहले भी प्रदर्षन किया था और इसके चलते नगर परिषद की सीएमओ ज्योति सुनेरे ने 3 दिन में कर्मचारियों को वेतन होने का आश्वासन दिया था। लेकिन आश्वासन के बाद भी उनको वेतन नही दिया। जिससे फिर कर्मचारियों ने अपना फिर आक्रोष दिखाया। कर्मचारियों ने बताया है कि किसी का वेतन 2 माह से नहीं मिला तो किसी का वेतन 4 माह से नहीं दिया गया। जिससे वह काफी परेशान है। दुकानदारों ने भी उधार सामान देना बंद कर दिया है। साथ ही बताया कि 2017 के बाद आईपीएस की राशि भी नहीं दी गई है। ना ही उस राशि का आज तक पता चल पाया है। कर्मचारियों द्वारा लगातार राशि पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक ईपीएफ की राशि कर्मचारियों को नहीं मिल पाई है। 7 साल बीतने के बाद भी ईपीएफ की राशि नहीं मिली। इस मौके बडी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।


By - sagartvnews
02-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.