भाजपा के विधायक बोले हेमा मालिनी के गालों की तरह चिकनी बनेगी सड़कें

 

विधायक बोले हेमा मालिनी के
गालों की तरह चिकनी बनेगी सड़कें

भाजपा के विधायक बोले हेमा मालिनी के गालों की तरह चिकनी बनेगी सड़कें


मध्यप्रदेश मे चुनावी शंखनाद हो चुका है और दो दिन बाद मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी दमोह जिले में आने वाले है, लेकिन जबेरा से भाजपा विधायक धर्मेंद्र लोधी के बिगडे बोल ने कांग्रेसियों को तंज कसने का अच्छा मौका दे दिया है।

 

इसका एक वीडियो भी सोषल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो चर्चा का विसय बना है। हुआ यूं कि विधायक धर्मेन्द्र लोधी विकास यात्रा के कार्यक्रम में अपनी जुबान काबू में नहीं रख सकें और उन्होंने जबेरा क्षेत्र मे बनने वाली सड़को की तुलना अपनी ही भाजपा पार्टी की मथुरा सांसद और फ़िल्म अभिनेत्री हेमा मालनी के गालों से कर दीं। उन्होंने कहा कि जबेरा क्षेत्र की सड़के हेमा मालिनी के गालों की तरह चिकनी बनेगी, क्योंकि अब कैटरीना कैफ पुरानी हो गई।

 

यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा पर जमकर तंज कसा और दमोह की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा कि भाजपा में महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है यह जनप्रतिनिधियों के बयान से पता चल रहा है। साथ ही कांग्रेस ने विधायक के बयान को अपमानजनक बताया और सीएम शिवराज से विधायक का इस्तीफा मांगने की बात कही।


By - sagartvnews
03-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.