लौकी तोड़ने पर दो महिलाएं आपस में उलझी कर दी दे दनादन- लाइव वीडियो || SAGAR TV NEWS ||

 

 

पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया। जहाँ दो महिलाएं लौकी तोड़ने को लेकर आपस में भिड़ गयी और एक दूसरे को दे दनादन तक कर दी। हालांकि वीडियो हम आपको साफ़-साफ़ तो नहीं बता सकते हैं। लेकिन इतने से आपको पता चल जायेगा की हालात क्या होंगे दोनों महिलाएं गुत्थम गुत्था हैं। जो बाल पकड़कर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रही हैं। विवाद इतना बढ़ा की मामला थाने तक पहुँच गया। जहाँ दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीँ आपस में उलझने का ये वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया गया। इस विवाद की वजह लौकी तोड़ना है। जानकारी के मुताबिक एक महिला ने दूसरी महिला के बाड़े से लौकी तोड़ ली। जिसके बाद दोनों महिलाएं लड़ने पर उतारू हो गयीं। मामले में रैपुरा थाना के एसआई डीपी मिश्रा ने जानकारी दी।


By - Deepak Sharma (Panna MP)
10-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.