सीमा हैदर ने भारत की राजनीति में एंट्री,केंद्रीय मंत्री की पार्टी ने दिया ऑफर | stvn india |

 

पाकिस्तान की सीमा हैदर की अब भारत की राजनीति में भी एंट्री हो गई है। एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया ने उसे पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है. जिसे सीमा हैदर ने स्वीकार कर लिया है।

 

 

पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि सीमा को पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष बनाया जाएगा। साथ ही उनकी बोलने की शैली को देखते हुए पार्टी प्रवक्ता भी बनाया जाएगा. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने बताया कि सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई है.

 

 

अगर भारत की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उसे क्लीन चिट मिलती है और भारत की नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा। बाबा साहेब का बनाया हुआ कानून है कि जिसको भारत की नागरिकता है वो कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है. साथ ही कहा कि अभी तक की जांच में उसके ऊपर कोई दोष नहीं सिद्ध हुआ है।

 

 

गौरतलब है कि भारत के सचिन के प्यार की खातिर सीमा चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थी। हालांकि उसने फिल्म भी साइन कर ली है और जल्द ही वह अभिनेत्री भी बनने वाली है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
04-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.