पुलिस की तैयारी कर रहे दो युवक नहाने समेत नदी में समाये, एक की तलाश जारी

पुलिस की तैयारी कर रहे दो युवक नहाने समेत नदी में समाये, एक की तलाश जारी

नदी के बहाव में बहे दो युवक
एक की लाश मिली दूसरे की तलाश जारी

टीकमगढ़ से 5 किमी दूर शिव धाम कुंडेश्वर में शुक्रवार की सुबह जमडार नदी में नहाने गए दो किषोर गहरे पानी में डूब गए और अधिक गहराई में चले जाने से दोनों लापता हो गए। तभी नदी में नहा रहे अन्य लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। लोगों की सूचना पर खिरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

 

गोताखोरों की मदद से एक किषोर की डेड बाडी को नदी से बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे किषोर की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस को शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह युवक हरपुरा थाना जतारा गांव के रहने वाले है। जिनके नाम विकास यादव और आदेश विश्वकर्मा है। इनमें आदेश विश्वकर्मा की डेड बाडी मिल गई है। दोनों युवक सुबह से पुलिस की तैयारी के लिए दौड़ने के लिए गए थे। दौड़ के बाद वे नदी पर नहाने चले गए और उफनते पानी में कूद गए। लापरवाही के चलते दोनों गहरे पानी में चले गए। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

 


By - sagartvnews
04-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.