बाढ़ में फंसे लोगो के लिए बचाने वाली रेस्क्यू टीम ही जब आई मुश्किल में फिर

 

नदी का जलस्तर बढ़ने से एक दर्जन से
अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आया

बाढ़ में फंसे लोगो के लिए बचाने वाली रेस्क्यू टीम ही जब आई मुश्किल में फिर

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में प्रदेश के सभी नदी-नाले खतरे के निशान से ऊपर बह रहे है। इस बीच दमोह जिले के तेंदूखेड़ा, जबेरा और नोहटा में तालाब फूटने से व्यारमा नदी का फसे लोगो जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण हटा के करीब एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। लेकिन ऐसे में लोगों को रेस्क्यू करने में लगा बचाव दल की नौका अचानक बीच नदी में बंद हो गई। जिसके बाद उसे एक पेड के सहारे रोके रखा। बाद में दूसरी मोटरबोर्ड के सहारे नदी के किनारे लाया गया।

 

इस बाढ से हटा अनुविभाग के करीब एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित है, पटेरा जनपद क्षेत्र के अंतर्गत इमलिया गांव पूरी तरह टापू बन गया है। यहां कितने लोग फंसे है, इसकी साफ जानकारी नहीं है। बाढ़ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। एसडीएम रीता डहेरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए मिश्रा, एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह, पटेरा सीईओ ब्रतेश जैन सहित सारे प्रशासनिक अधिकारी नदी किनारे पहुंचे। साथ ही एनडीआरएफ के दमोह और सागर का बचाव दल भी अपनी नौका लेकर मौका पर पहुंचे। बचाव दल ने पहली बार में चार मासूम बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी सुरक्षित निकाला।

 

जिसको प्रशासन के द्वारा राहत शिविर में भेजने की बात कही, लेकिन वे सभी अपने रिस्तेदार के यहां चले गए। इसी तरह करीब 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बताया जा रहा है कि जब बचाव दल इमलिया गांव पहुंचा तो वहां लोगों ने बचाव दल के साथ आने से इंकार कर दिया। जिस पर पहले जनपद उपाध्यक्ष राजेश पटैल और सरपंच महेश दुबे गांव पहुंचे और लोगों से साथ चलने को कहा।

 

लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी और बचाव दल को खाली वापस आ पड़ा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे है। आपदा के इस समय में जनप्रतिनिधि भी मौका पर पहुंचे। विधायक पीएल तंतुवाय ने कहा अब कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक ने आपदा में प्रशासन से बहुत सी अपेक्षाएं है।

 

वही, एसडीएम रीता डहेरिया ने बताया कि बचाव कार्य किया जा रहा है। कोशिश है कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि न हो। सभी को सुरक्षित निकाला जाए, बाढ़ के कारण बंधा, बिजवार, मोहरा, इमलिया, जरौंदा, बलेह, हुसैना, लक्ष्मीखेडा बासन, इटवा छक्का आदि गांव प्रभावित हुए है। वहीं जो लोग टापू ने निकालकर आए है वे बचाव दल का आभार व्यक्त कर रहे हैं।


By - sagartvnews
05-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.