कॉलेज में छात्रा ने फिल्मी स्टाइल में किया प्यार का इजहार,दिलचस्प है ये वीडियो

 

अभी तक यह होता चला आ रहा है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को गुलाब को फूल देकर अपने प्यार का इजहार करता है और प्रमिका षर्माते हुए अपनी मौन स्वीकृति दे देती है लेकिन एमपी के इंदौर के एक कॉलेज से इसके उलट मामला सामने आया।

 

एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को एक नहीं बल्कि पांच गुलाब के फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया। इसका वीडियो भी सोषल मीडिया में जमकर वायरल रहा है। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कॉलेज परिसर में प्रेमी खड़ा है और उसकी प्रेमी आकर एक-एक कर पांच लाल गुलाब के फूल देती है।

 

लाल गुलाब देने के बाद वह कार्ड और फिर चॉकलेट भी देती है। इस दौरान उसके दोस्त शादी की मुबारक की बधाई भी दोनों को देते है। बहरहाल, इस वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। वीडियो शूट करवाने वाले लड़का और लड़की की पहचान नहीं हुई है। लड़की जब लिपि नाम के युवक को प्रपोज करती है तो वह पैर छू लेता है। इस दौरान वहां जोर के ठहाके भी लगते हैं।

 

लड़का शर्माते हुए मुस्कुराता है। इसके बाद वह लड़की का हाथ थामकर कॉलेज कैंपस में ही दोनों डांस करते हैं। यह वीडियो दोनों के दोस्तों ने बनाया है। दोनों पारंपरिक वेश भूषा में है। वहीं, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज प्रबंधन ने भी अपनी सफाई दी है। स्कूल ऑफ कॉमर्स के एचओडी डॉक्टर प्रीति सिंह ने कहा कि वीडियो एक एक्टिविटी का पार्ट था। यह सीनियर्स और जूनियर्स में इंटरएक्शन का पोरशन था।

 

सीनियर्स और जूनियर्स की क्लासेज अलग होती है। वे लोग अलग से समय रखते हैं और मिलते हैं। लड़कियों को एक ग्रुप ने कुछ बुके के साथ अपने सीनियर्स को ग्रीट किया है। यह सिर्फ जोक है। उस वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी हमने लड़के और लड़कियों को बुलाकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। लड़कियों ने कहा है कि हम लोग मजाक मस्ती कर रहे थे। 


By - sagar tv news
05-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.