नाले के तेज बहाव में फंसी थी गाय, दो शिक्षकों ने बचाई जान | sagar tv news |

 

अपनी भी जान की परवाह न करते हुए दो षिक्षक एक गाय को बचाने के लिए उफनते नाले में कूद गए और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर लिया। यह गाय दो पाइप के बीच फंसी थी, जिसका वीडियो भी सोषल मीडिया में वायरल होकर सुर्खियां बटोर रहा है।

 

षिक्षकों की इस बहादुरी का कारनामा दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक गाय नाले के टूटे रपटे की पुलिया के बीच फंस गई थी। इस दौरान वहां से निकल रहे शिक्षक बाबूलाल कुशवाहा और गगन दहायत ने देखा तो वे भी सन्न रह गए और उन्होने देखा कि एक गाय पानी के तेज बहाव के बीच खड़ी है और सिर्फ अपना मुंह बाहर निकालकर मदद मांग रही है।

 

यह देखकर षिक्षकों ने गाय को तेज बहाव से भगाने का प्रयास किया, लेकिन गाय हिल भी नहीं सकी। यह देखकर षिक्षक नाले के बीच पहुंचे और गाय को काफी मष्क्कत के बाद बाहर निकाला और गाय की जान बचा ली। यह समय रहते गाय को नहीं बचाया जाता तो उसके साथ अनहोनी हो सकती थी। बहरहाल, लोग यह वीडियो देखकर शिक्षकों की सराहना कर रहे हैं।


By - sagar tv news
07-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.