बीजेपी से टिकट मिलते ही जनसंपर्क कर, भाजपा प्रत्याशी लगाने लगे जीत का दाव

 

देवास जिले के सोनकच्छ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोनकच्छ से अब राजेश सोनकर बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे। वे सांवेर की सीट से भी विधायक रह चुके है और वर्तमान में इंदौर के ग्रामीण अध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि सोनकच्छ सीट बीजेपी की हारी हुई सीट है।

 

 

यहां से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने बीजेपी के केंडिडेट राजेन्द्र वर्मा को हराया था। बहरहाल, प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजेश सोनकर बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

 

 

वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सोनकच्छ सीट जीतने का दावा किया है। उन्होंने विधायक सज्जन वर्मा को कोई बड़ी चुनौती नहीं बताया है। पूर्व बीजेपी विधायक राजेन्द्र वर्मा के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता साथ मिलकर चुनाव जिताने के लिये तैयार हैं।

 

 

हालांकि सज्जन वर्मा क्षेत्र में लंबे समय से विधायक है। जिन्हें इस बार भी कांग्रेस की ओर से मौका मिल सकता है।


By - sagar tv news
19-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.