सागर-गंदे पानी की निकासी का इंतजाम नहीं, गलियां बन गईं हैं तालाब

 

यह तस्वीर किसी तालाब या फिर बारिश से भरे हुए पानी नही है, बल्कि यह ऐसे स्थान की है जहां नाली का पानी भरा हुआ है, हां, लेकिन जब कभी बारिश हो तो यह किसी तालाब से कम दिखाई नहीं देता।

 

अब ऐसी हालत देखकर समझा जा सकता है कि यहां के लोग किस तरह परेषानी में जूझ रहे है। यह तस्वीरें सागर जिले के केसली तहसील अंतर्गत ग्राम सहजपुर की है।

 

 

बताया जा रहा है कि पिछले करीब चार साल पहले केसली से महाराजपुर रोड बनाया गया था, जिससे नाली के पानी की निकासी बंद हो गई और यह पानी तब से लेकर अभी तक यहां ठहरा हुआ। इसके अलावा जो यहां पहले वाला जो रोड था वह भी बहुत नीचा हो गया है जिससे यहां पानी का भराव हो रहा है।

 

 

पानी इस कदर भरा हुआ है कि लोग इस पर तैराकी का भी मजा लेने लगे है। गांव में यह समस्या लंबे समय से बनी है मगर ग्राम पंचायत से सरपंच सचिव इस समस्या को दूर करने में नाकाम साबित हो रहे है।

 

 

यहां तक कि प्रषासनिक अधिकारियों को यह समस्या नजर नहीं आ रही। यहां पानी भरा होने से न केवल आसपास के लोग परेषान है बल्कि उनकी बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेषानी होती है। अगर गांव में कोई मवेषी बीमार हो जाए तो डाक्टर भी यहां नही आ पाते। अब यह समस्या कब-तक दूर होगी। यह कहा नहीं जा सकता।


By - SAGAR TV NEWS
21-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.