बीजेपी के बाद अब कांग्रेस MP में करेंगे चुनावी शंखनाद,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आ रहे सागर

 

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस MP में करेंगे चुनावी शंखनाद,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आ रहे सागर

बीजेपी के बाद अब कांग्रेस
MP में करेंगे चुनावी शंखनाद


बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में दलित वोट बैंक को साधने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है।विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त को सागर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में खरगे का यह पहला चुनावी दौरा होगा । जिसकी शुरुआत बुंदेलखंड अंचल के मुख्यालय सागर से हो रही है।वे सागर के कजलीवन मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सागर में डेरा डाले हुए है।

 

 

काग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा कांग्रेस के लिए अहम है। वे मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के आने और जनसभा में भीड़ के बाद कांग्रेस के सामने एससी वर्ग को इस आयोजन में जोड़ने की बड़ी चुनौती है। मल्लिकार्जुन खरगे खुद एससी वर्ग से आते हैं। मध्यप्रदेश में 16.5 फीसदी बुंदेलखंड में 22 फीसदी वोट एससी वर्ग का है। अपने ही जाति वर्ग का साधने उनका दौरा है। खरगे के अलावा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सुरेश पचौरी,अरुण यादव व कांतिलाल भूरिया, सांसद विवेक तनख़ा, सांसद श्री नकुल नाथ,नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह सहित अनेक नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।

 

 


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम तय हो गया है। करीब डेढ़ घंटे का कार्यकम रहेगा। वे 22 अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे सागर पहुंचेंगे। सागर में 12 बजे वे कजलीवन मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। सभा संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे दोपहर 1.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे सागर में करीब डेढ घंटे रूकेंगे।


By - sagartvnews
21-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.